फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कबूरबाजी में श्यामपुर का युवक भी फंसा

कबूरबाजी में श्यामपुर का युवक भी फंसा

Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी की चाह में गंवाए आठ लाख
विज्ञापन

- कबूतरबाज यशपाल सिंह नेगी समेत तीन के खिलाफ एक और मुकदमा
- 50 युवकों से डेढ़ करोड़ ठगने के आरोप में हो चुका है गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। श्यामपुर निवासी एक युवक ने विदेश में नौकरी की चाह में आठ लाख रुपये गवां दिए। पुलिस ने आरोपी कबूतरबाज यशपाल सिंह नेगी, रश्मि नेगी और रोहित नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि मुनिकीरेती पुलिस ने बीते मंगलवार को आरोपी यशपाल नेगी को ढालवाला से गिरफ्तार किया था। यशपाल नेगी पर 50 बेरोजगार युवाओं से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। जालसाजी में संलिप्त आरोपी यशपाल की पत्नी पूनम नेेगी की गिरफ्तारी के लिए मुनिकीरेती पुलिस प्रयास में जुटी हुई है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र सिंह रावत पुत्र इंद्र सिंह रावत निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश ने तहरीर में बताया कि महिला रश्मि नेगी ने विदेश में नौकरी दिलाने के लिए यशपाल सिंह नेगी पुत्र गब्बर सिंह नेगी निवासी मासौं, पौड़ी से मिलाया। आरोप है कि यशपाल नेगी ने नौकरी के नाम पर पहले 50 हजार, फिर 5 लाख और इसके बाद 2 लाख 70 हजार रुपये लिए, लेकिन नौकरी दिलाने में वह लगातार बहानेबाजी करने लगा। बीते दिनों थाना मुनिकीरेती में धोखाधड़ी में गिरफ्तार होने के बाद उसकी असलियत का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed