{"_id":"5b4fa61f4f1c1b38748b5c48","slug":"15319465244-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बंधक बना बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बंधक बना बलात्कार का फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर।
दो महीने तक बंधक बनाकर नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में तीन माह से फरार आरोपी को पुलिस ने बीते मंगलवार की रात सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि 21 अप्रैल को हरिद्वार की एक नाबालिग ने सेलाकुई पुलिस चौकी में सत्यभान पुत्र उदयवीर सिंह निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में नाबालिग ने बताया था कि वह बीते साल नवंबर में रोजगार की तलाश में सेलाकुई आई थी। यहां उसकी मुलाकात सत्यभान से हुई। फरवरी माह में आरोपी उसे अपने बड़े भाई की शादी में गांव ले गया। जहां शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब उसने युवक से शादी की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकी दी और 20 फरवरी को एक कमरे में बंद कर दिया। बताया कि 20 अप्रैल को आरोपी उसे गाजियाबाद लेकर आया। जहां वह उसे छोड़ फरार हो गया। किसी तरह वह सेलाकुई पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेलाकुई आया है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।