फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाप-बेटे ने सामाजिक कार्यकर्ता को पीटा

बाप-बेटे ने सामाजिक कार्यकर्ता को पीटा

Fri, 13 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

ग्रामसभा छिद्दरवाला स्थित नवाबवाला में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पिता-पुत्र ने मिलकर सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह राणा की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रायवाला थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर आरोपी केदार सिंह नेगी, उसकी पत्नी धर्मा देवी और बेटे उत्तम सिंह नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक नवाबवाला में सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए महेंद्र सिंह राणा 43 पुत्र चंदन सिंह काफी समय से लगे हुए थे। इसी बीच प्रशासन ने सड़क का निरीक्षण किया और मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात से नाराज पड़ोस के केदार सिंह नेगी, उसकी पत्नी धर्मा देवी और पुत्र उत्तम सिंह नेगी ने महेंद्र सिंह राणा के साथ बृहस्पतिवार सुबह झगड़ा किया। विवाद के चलते दोनों ने मिलकर महेंद्र की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में चोटें आ गईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। महेंद्र को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विवाद से गुस्साए स्थानीय लोगों के साथ महेंद्र के पिता चंदन सिंह रायवाला थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि महेंद्र सामाजिक कार्यकर्ता हैं और नवाबवाला में ही दुकान भी चलाते हैं। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed