फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला से दिनदहाड़े पर्स लूटने का प्रयास

महिला से दिनदहाड़े पर्स लूटने का प्रयास

Wed, 27 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

प्रगति विहार में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवकों ने दुकान पर खड़ी एक महिला का पर्स लूटने के लिए झपट्टा मारा, लेकिन महिला साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई। दिनदहाड़े लूट होत देख आसपास के लोग दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक कब्जेे में लेकर छानबीन की बात कह रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रगति विहार निवासी सरला नेगी एक परचून की दुकान के पास खड़ी थीं। इसी बीच दो बाइक सवार युवक पहुंचे और सरला के पर्स पर झपट्टा मारा, लेकिन बहादुर सरला बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गईं और एक को दबोच लिया। बदमाशों और महिला के बीच संघर्ष देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद भीड़ देख दोनों युवक बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। कुछ लोगों ने बदमाशों को पीछा भी किया, लेकिन बदमाश गलियों में गुम हो गए। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा हैं। बाइक के नंबर के आधार पर भी आरोपियों के पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अभी पीड़ित महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed