{"_id":"5b32a34b4f1c1b13358b8e13","slug":"15300452607-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यासी में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यासी में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
व्यासी स्थित एक होटल में काम के लिए पहुंचे कानपुर निवासी एक सिक्योरिटी गार्ड की तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक निजी सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत विष्णु दत्त शुक्ला (46 )पुत्र लक्ष्मी शुक्ला निवासी हनुमंत विहार कॉलोनी, खानेपुर, कानपुर, यूपी बीते सोमवार को व्यासी पहुंचे थे। उन्हें कंपनी ने व्यासी स्थित एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए भेजा था। देर रात विष्णु की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन होटल स्टाफ ने उन्हें बेहोशी की हालत में आपातकालीन 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि होटल स्टाफ ने विष्णु के मुंह से झाग निकलने की बात कही है। मामले की तहकीकात की जा रही है। मृत्यु की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाबत विष्णु के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।