फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एटीएम क्लोनिंग कर

एटीएम क्लोनिंग कर

Thu, 21 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रूषा फार्म निवासी युवक के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से ठगी की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्यामपुर स्थित रूषा फार्म निवासी जीत सिंह ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि हरिद्वार रोड स्थित एसबीआई की शाखा में उसका खाता है। उसने बताया कि 24 मई को उनके खाते से 2 लाख रुपये का चेक पास हुआ था। उसी रात करीब 11 बजे खाते से आठ बार में 10-10 हजार रुपये निकालने के मैसेज मोबाइल पर आए। जबकि उनका एटीएम कार्ड उनके पास है। पीड़ित ने बताया कि उनके एटीएम कार्ड से एक दिन में सिर्फ चार बार ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। बैंक में शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसआई अमरजीत सिंह ने बताया पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed