{"_id":"5b217ddb4f1c1bf76e8b7f7a","slug":"152892156613-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दून-पांवटा हाईवे पर छोटा रामपुर के पास हुआ हादसा
- मंगलवार की देर चालक सवारियों को छोड़कर लौट रहा था देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
दून-पांवटा हाईवे पर छोटा रामपुर के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात को एक ऑटो चालक सवारियों को छोड़ कर वापस देहरादून लौट रहा था। छोटा रामपुर में सारा इंडस्ट्रीरियल एरिया के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे ऑटो बीच सड़क में ही पलट गया। ऑटों के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सागर (26) पुत्र अरविंद कुमार निवासी राजेंद्र तोफी वाला की गली, अंबेडकर पार्क के पास, गढ़ी मुल्क नंबर-1 जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।