फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से छीना पर्स

बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से छीना पर्स

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से छीना पर्स
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला का पर्स छिनकर फरार हो गए। वारदात से पीड़ित महिला सहमी हुई हैं। उन्हें मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में मोनिका राय पत्नी मनजीत राय निवासी नवाबगढ़ कैनाल रोड ने कहा कि मंगलवार की दोपहर को वह कैनाल रोड पर जा रही थी। धनवंतरी अस्पताल के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथों में मौजूद पर्स को छिन लिया। उसके शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन पलक झपकते ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। जिस कारण वह उनकी पहचान नहीं कर सकी। पर्स में दो सोने की अंगूठी और दो हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना स्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रभारी एसआई पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed