फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। अचानक चले अभियान से माफिया में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम को देख खनन कर रहे लोग हिमाचल की सीमा में भाग खड़े हुए।

मंगलवार को पुलिस की टीम ने कोतवाल एसएस नेगी के नेतृत्व में ढकरानी, ढालीपुर, नावघाट, नवाबगढ़, डाकपत्थर, जलालिया, अंबाड़ी स्थित यमुना घाट पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देख खनन कर माफिया में अफरा-तफरी मच गई। खनन में जुटे श्रमिक इधर-उधर भागने लगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ट्रैक्टर को छोड़ हिमाचल की सीमा में भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चौकी लाकर सीज कर दिया। अभियान में हरबर्टपुर, कुल्हाल, डाकपत्थर, बाजार और कोतवाली के पुलिस शामिल रही। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed