फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लाखों के गहने और नकदी साफ

लाखों के गहने और नकदी साफ

Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

कैलासगेट में चोर ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर के अंदर से लाखों कीमत के गहने और 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की शाम कैलासगेट निवासी बीना रावत पत्नी हुकम सिंह रावत घर में दूसरी मंजिल पर शाम के समय खाना बना रही थी। घर पर परिवार के अन्य कोई सदस्य नहीं होने का फायदा उठाकर चोर घर के अंदर दाखिल हुआ और कमरे में रखे गहने और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गया।

पीड़िता बीना रावत ने बताया कि बैग में 35 हजार रुपये की नकदी, दो मंगल सूत्र, गले का सैट, कान के झुमके, दो जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी, गले की चेन, सोने का लाकेट, दो जोड़ी पाजेब, दो नाक की लौंग, नॉज रिंग और दो मोबाइल आदि थे। बैग चोरी होने के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर अज्ञात की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है। अज्ञात की पहचान के लिए घर के आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed