फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दहेज हत्या के आरोप में पति, सास व ननद गिरफ्तार

दहेज हत्या के आरोप में पति, सास व ननद गिरफ्तार

Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोप में पति, सास व ननद गिरफ्तार
देवप्रयाग। हिंडोलाखाल पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में विवाहिता के पति, सास और ननद को गिरफ्तार किया है। हिंडोलाखाल कुमराड़ गांव की ममता देवी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ममता के पिता ने दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

देवप्रयाग ब्लाक के कुमराड़ा गांव (कुलेर ग्राम पंचायत) में विगत 8 जून को ममता देवी (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ममता का शव रसोई में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला था। ममता के पिता वीर सिंह निवासी जाखणीधार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री ममता की शादी 11 नवंबर 2014 को कुमराड़ा गांव निवासी उत्तम सिंह के साथ हुई थी। शादी में बेटी को दिए सामान से संतुष्ट न होने पर उसे ससुराल में उत्पीड़ित किया जाता था। अब ससुराल पक्ष के लोग प्लाट खरीदने के लिए ममता से चार लाख की मांग कर रहे थे। रुपये न दिए जाने पर ममता के साथ मारपीट की जाती थी। वीर सिंह ने बताया कि 8 जून को ससुराल वालों ने उन्हें ममता के आत्महत्या करने की सूचना दी।
विज्ञापन

वीर सिंह ने ममता के पति, सास और ननद पर मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। वीर सिंह की तहरीर पर एसपी टिहरी ने सीओ नरेंद्रनगर जेपी जुयाल को मामले की जांच सौंपी थी। घटना स्थल से मिले साक्ष्य व अन्य विवेचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ हिंडोलाखाल धीरजमणि बलूनी ने कहा कि सोमवार देर शाम मृतका ममता की सास जमुना देवी, ननद कविता और पति उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed