फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व फौजी ने किशोर पर झोंका फायर

पूर्व फौजी ने किशोर पर झोंका फायर

Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी ने किशोर पर झोंका फायर
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/सेलाकुई।
विज्ञापन

सार्वजनिक हैंडपंप पर मोटर लगा पानी भरने को लेकर पूर्व फौजी का पड़ोसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि फौजी ने पड़ोसी के बेटे पर दो नाली बंदूक से फायर झोंक दिया। जिसमें किशोर बाल-बाल बच गया। गोली उसके पैर को छूते हुए जमीन पर जा धंसी। छर्रा लगने से किशोर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से पूर्व फौजी फरार चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व फौजी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पड़ोसी ने पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में बहादरपुर निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र देशराज ने कहा कि बुधवार की सुबह सार्वजनिक नल को मोटर से जोड़ने पर उसका पड़ोस में रहने वाले पूर्व फौजी मोहन पुत्र बांजाराम निवासी बहादरपुर से विवाद हो गया। उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया। शाम करीब 7:30 बजे पूर्व फौजी मोहन दो नाली बंदूक के साथ उसके घर पर आया। उस समय वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में उसका बेटा शाशिकांत(17) मौजूद था। फौजी उसके बेटे से कहासुनी होने लगी। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ा कि फौजी ने किशोर पर बंदूक से फायर झोंक दिया। गोली किशोर के पैर को छूते हुए जमीन पर जा धंसी जबकि, छर्रा लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके घर की ओर दौड़ पड़े। भीड़ का फायदा उठाकर फौजी मौके से फरार हो गया। फौजी वर्तमान में शेरपुर स्थित पिटकुल के पावर ग्रिड में बतौर सिक्योरिटी गार्ड में तैनात है। चौकी प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed