फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को दो वर्ष की कैद, अंतरित बेल पर रिहा

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को दो वर्ष की कैद, अंतरित बेल पर रिहा

Wed, 06 Jun 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश  प्रवक्ता को दो वर्ष की कैद, अंतरित बेल पर रिहा
श्रीनगर। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ महासचिव को मुंसिफ मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अपील दायर करने के लिए अभियुक्त को अंतरिम जमानत दी गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रदीप तिवाड़ी भक्तियाना में बीएड कॉलेज संचालित करते हैं। उनके खिलाफ वर्ष 2011 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के तत्कालीन प्रधानाचार्य सीएम बहुगुणा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तिवाड़ी पर आरोप है कि उन्होंने आईटीआई के आवासीय परिसर की चहारदीवारी एवं आवासीय परिसर के गेट को तोड़कर बीएड कालेज के लिए मशीनों की मदद से रास्ता बनाया है। सहायक अभियोजन अधिकारी राकेश सामवेदी ने बताया कि मंगलवार को मुंसिफ मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमित कुमार की अदालत ने मामले में सुनवाई की। अदालत ने कांग्रेस नेता प्रदीप तिवाड़ी को दोषी पाते हुए दो साल के साधारण कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed