{"_id":"5b0721c74f1c1b9d6e8b46e5","slug":"15271940493-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री के बेटी को सरेआम जड़े थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री के बेटी को सरेआम जड़े थप्पड़
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
शहर में एक भाजपा नेत्री की बेटी से करीब सात दिन से छेड़छाड़ कर रहे युवक ने डिग्री कॉलेज में उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित छात्रा की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज भाजपा नेत्री ने अन्य नेताओं के माध्यम से एसएसपी से मामले में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने देर शाम नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रोड निवासी भाजपा नेत्री की बेटी डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक लगातार एक सप्ताह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बीते बुधवार को युवक छात्रा से मिलने के लिए डिग्री कॉलेज पहुंच गया। इस दौरान उसने छात्रा को सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए।
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार शाम छात्रा की मां कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बजाए उन्हें वापस भेज दिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने शहर के भाजपा नेताओं को मामले से अवगत कराया। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी सूूरज निवासी सर्वहारानगर, ऋषिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नामजद तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।