फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग के योग शौषण के मामले में अभियुक्त को दस वर्ष की सजा

नाबालिग के योग शौषण के मामले में अभियुक्त को दस वर्ष की सजा

Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के योग शौषण के मामले में अभियुक्त को दस वर्ष की सजा
गोपेश्वर। विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने नाबालिग बालिका के यौन शोषण के मामले में अभियुक्त को दस साल के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर अभियुक्त को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) अधिवक्ता मोहन प्रसाद पंत ने बताया कि 24 मई 2016 को कर्णप्रयाग तहसील के कोठली गांव निवासी सतीश उर्फ सोनू पुत्र दिल्लू लाल तहसील क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था। उसने बालिका का यौन शोषण किया। पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। अभियुक्त ने पीड़िता के बालिग होने पर उससे शादी भी कर ली थी, लेकिन न्यायालय ने मंगलवार को हुई सुनवाई में सतीश को भादंसं की धारा 376 व पोक्सो अधिनियम में दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त मौजूदा समय में रुद्रप्रयाग में भी एक हत्या के मामले में अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed