{"_id":"5aef69994f1c1b9b098b8766","slug":"152563957510-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, तीन घायल
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर खैरवा के समीप हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर खैरवा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को एक कार आराकोट से विकासनगर की ओर आ रही थी। शाम करीब छह बजे खैरवा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी। पीछे से आ रही कार में सवार लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल गया। इसके बाद निजी वाहन से सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया। घायलों की पहचान महेश रावत, चंद्रकला और मयंक तीनों निवासी महजरा, आराकोट थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। जहां महेश रावत को हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।