फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क दुर्घटना में हरियाणा के व्यापारी की मौत

सड़क दुर्घटना में हरियाणा के व्यापारी की मौत

Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक छिटककर हाईवे पर गिर गया। गंभीर चोटें लगने पर साथियों ने उसे जौलीग्रांट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक हरियाणा का व्यापारी था।

उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसाईं के मुताबिक बीते मंगलवार देर शाम हरियाणा निवासी कार सवार पांच व्यापारी देहरादून से लौट रहे थे। लालतप्पड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने की चक्कर में व्यापारियों की कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद कार सवार एक व्यापरी छिटककर हाईवे पर गिर गया। गंभीर चोटें लगने से साथी व्यापारियों ने उसे जौलीग्रांट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की पहचान हेमंत मगन (35) पुत्र अशोक मगन निवासी सेक्टर-19, कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed