फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार वालों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम किए शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बीते 13 अप्रैल को लांघा रोड पर बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें स्कूटी सवार रणजीत सिंह (56) पुत्र बुद्ध सिंह निवासी इंदिरानगर कॉलोनी देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया है। घटना के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया था। एसआई कविंद्र सिंह ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed