फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। हरिपुरकलां स्थित नई बस्ती में एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसे आसपास के लोगों ने पकड़कर पीट दिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायवाला पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे ग्रामसभा हरिपुरकलां स्थित मोतीचूर फाटक के समीप नई बस्ती निवासी बिहारी सड़क पर खेल रही एक चार साल की मासूम को घर ले गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। लोगों ने युवक के घर पहुंचकर देखा, तो वह मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था, जिसे देखकर लोगों ने आपा खो दिया और आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद मासूम को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि मेडिकल जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हुई है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed