{"_id":"5ac13ac84f1c1bd1618b4f5d","slug":"152261294113-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम में एक बिल्डिंग के निर्माण में जुटे श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह मदन गोपाल पटेल (50) पुत्र भगवान दास निवासी बिसोडी, मुगलसराय, यूपी स्वर्गाश्रम में निर्माण कार्य में जुटे थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर साथ काम कर रहे युवकों ने एंबुलेंस से उन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को दी, जिसके बाद उपनिरीक्षक टीना रावत अस्पताल पहुंची। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लग सकेगा। प्रथम दृष्टया मामला तबियत खराब होने से मौत का प्रतीत हो रहा है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।