{"_id":"5ac13abc4f1c1bd3618b4dcc","slug":"152261292914-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में मिला नेपाली मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में मिला नेपाली मजदूर का शव
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। गोपेश्वर में मजदूरी करने वाले एक नेपाली श्रमिक का शव पुलिस को गंगा से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया है। इस बाबत मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस केे मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी के समीप आस्थापथ के किनारे स्थानीय लोगों ने गंगा में एक युवक का शव तैरने की सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसके कपड़ों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को युवक की जेब से सत्यापन फार्म मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान वीरख सिंह (45) हाल निवासी गोपेश्वर मूल निवासी जिला मोलू, नेपाल के रूप में हुई।
उपनिरीक्षक दीपक गैरोला ने बताया कि वीरख गोपेश्वर में मजदूरी करता था और वह कुछ दिन पहले ही नेपाल जाने के लिए निकला था। बताया कि प्रथम दृष्ट्या वह गंगा किनारे घूमने के दौरान नदी में गिरने से उसकी मौत होनी प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।