{"_id":"5abea1044f1c1bcc618b4940","slug":"15224427658-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मणझूला रोड पर सरेराह दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मणझूला रोड पर सरेराह दो पक्षों में मारपीट
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला रोड पर चाऊमीन सप्लायर के साथ लेन-देन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सरेराह झगड़ा होते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह से विवाद शांत कराया। इस दौरान एक युवक जख्मी हो गया, जिसे एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार की रात शहर के एक चाऊमीन सप्लायर के साथ लक्ष्मणझूला रोड पर चंद्रेश्वरनगर के एक युवक का पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सप्लायर ने साथियों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों में सरेराह ही तू-तू मैं-मैं के बाद लात-घूसे और मारपीट शुरू हो गई।
सड़क पर मारपीट होते ही वहां से पैदल गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विवाद में अजय निवासी चंद्रेश्वरनगर जख्मी हो गया, जिसे उसके परिचितों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्षों का विवाद बामुश्किल शांत हुआ। हालांकि, अभी तक मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।