फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   151 कनेक्शन काटे, 5.2 लाख का राजस्व वसूला

151 कनेक्शन काटे, 5.2 लाख का राजस्व वसूला

Thu, 29 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
151 कनेक्शन काटे, 5.2 लाख का राजस्व वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने जौनसार बावर और पछवादून में बकाया वसूली के खिलाफ अभियान चलाते हुए 151 लोगों के कनेक्शन काट डाले। दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। कुल 5.2 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई। अभियान से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
कालसी क्षेत्र में बुधवार को एसडीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिल जमा न करने पर 91 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। दो घरों में कटिया डाल बिजली चोरी होते हुए मिली। इस पर टीम ने बिजली चोरी में प्रयुक्त तार को सीज कर दिया। बिजली चोरी करने वालों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हरबर्टपुर क्षेत्र में टीम ने एसडीओ अश्वनी कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम ने सभावाला, धर्मावाला, हरबर्टपुर क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 28 लोगों के कनेक्शन काट डाले। यहां 2.7 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकासनगर और आसपास के इलाकों में टीम ने एसडीओ गुरदीप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम ने मेहूंवाला खंालसा, बरोटीवाला, लक्ष्मीपुर आदि क्षेत्र में अभियान चलाते हुए बिल जमा न करने पर 32 लोगों के कनेक्शन काट डाले। यहां से कुल 2.5 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई। एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि आगे भी बिल बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


आज खुले रहेंगे बिल कलेक्शन सेंटर
एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि मार्च फाइनल के मद्देनजर छुट्टियों में भी बिल कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे। बृहस्पतिवार को महावीर जयंती की छुट्टी है। जिस पर भी बिल कलेक्शन सेंटर खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed