{"_id":"5aad7da14f1c1bb8758b6140","slug":"15213195771615-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 कैंप संचालकों पर कार्रवाई, एक लाख के चालान किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 कैंप संचालकों पर कार्रवाई, एक लाख के चालान किए
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। प्रशासन ने पर्यटन विभाग और पुलिस के साथ लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में शनिवार को बीच कैंप और रिसॉर्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने पर 15 रिसॉर्ट और कैंप संचालकों के एक लाख रुपये के कोर्ट के चालान किए गए। जबकि पांच संचालकों के चालान कर उनसे नकद करीब 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। शनिवार को एसडीएम यमकेश्वर कमलेश मेहता की अगुवाई में जिला पर्यटन अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी और सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी ने पुलिसकर्मियों के साथ गरुड़चट्टी से फूलचट्टी तक गंगा और हेंवल नदी किनारे संचालित कैंप और रिसॉर्ट में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने चेकिंग के दौरान कैंप व रिसोर्ट में सीसीटीवी कैमरों, कर्मचारियों का सत्यापन, फायर सेफ्टी के इंतजाम और पर्यटन रजिस्ट्रेशन आदि की जांच की।
अभियान में पुलिस को 15 कैंप और रिसॉर्ट में कर्मचारी बिना सत्यापन के काम करते मिले। जिस पर पुलिस ने 10 संचालकों के 10-10 हजार रुपये के कोर्ट के चालान किए। पांच संचालकों से मौके पर ही 15 हजार 750 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्रशासन के साथ पुलिस और पर्यटन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से दिनभर संचालकों में हड़कंप मचा रहा। सीओ जोधराम जोशी ने बताया कि लापरवाह संचालकों को दोबारा खामी सामने आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि अभियान को क्षेत्र में लगातार जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला में संचालित होटलों की जांच भी जल्द ही की जाएगी।