फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेकाबू सैंट्रो कार ने होटल संचालक को रौंदा

बेकाबू सैंट्रो कार ने होटल संचालक को रौंदा

Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। देहरादून रोड पर बीते शुक्रवार की देर रात एक बेकाबू सैंट्रो कार ने स्कूटर सवार होटल संचालक को रौंद दिया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार की देर रात चारधाम यात्रा बस अड्डे से होटल संचालक अखिलेश नेगी (26) पुत्र शूरवीर नेगी निवासी ढालवाला मूल निवासी ग्राम मेहर पोस्ट रायका थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल स्कूटर से घर जा रहा था। इसी बीच दूनमार्ग पर ऋषिकेेश की ओर से तेज गति से आ रही सैंट्रो कार ने उसे रौंद दिया। जोरदार टक्कर लगने से स्कूटर के परखचे उड़ गए। दुपहिया सवार अखिलेश को गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि अखिलेश के परिजन शीशपाल पुत्र साब सिंह निवासी लंबगांव, टिहरी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया कि अखिलेश बस अड्डे पर होटल चलाता था और रात में ढालवाला स्थित अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed