फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा से मिला देहरादून के युवक का शव

गंगा से मिला देहरादून के युवक का शव

Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने देहरादून निवासी एक युवक को शव को बहत्तर सीढ़ी के समीप गंगा किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है। बताया कि शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम छह बजे हरिद्वार रोड स्थित बहत्तर सीढ़ी घाट के समीप गंगा पूजन को आए स्थानीय लोगों ने नदी किनारे एक शव तैरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, तो जेब से पहचान संबंधी कागज मिले। जिसके आधार पर मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह राणा (45) पुत्र हीरा सिंह राणा निवासी विजय कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा ने बताया कि गजेंद्र कई दिनों से लापता था और उसकी मोबाइल लोकेशन लक्ष्मणझूला में मिली थी। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को इस बाबत सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed