फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered against four attackers

Roorkee News: चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four attackers
कोतवाली क्षेत्र के नारसन खुर्द में घर में घुसकर लाठी-डंडों व चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 28 अगस्त रात करीब 10 बजे की है। नारसन खुर्द निवासी अजीत सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर परिवार के सदस्यों और मेहमानों के साथ बैठे थे। तभी तुषार, सावन, विपिन, जोगेंद्र दरवाजे पर लात मारकर घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू, तलवार और बल्लम से लैस होकर सभी सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के पिता और अन्य परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव और शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी तुषार, सावन, विपिन व जोगेंद्र निवासी नारसन खुर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed