फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में शादीशुदा युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में शादीशुदा युवक की मौत

Fri, 09 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में शादीशुदा युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर थाना अंतर्गत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पुलिस के अनुसार पुनीत (26) पुत्र धन सिंह निवासी इस्माइलपुर बिजनौर अपनी पत्नी के साथ सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में किराए पर रह रहा था। करीब तीन साल पहले युवक का विवाह हुआ था। युवक सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में उसकी पत्नी भी काम करती है। बुधवार की रात को खाना खाकर पति-पत्नी सो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह पुनीत अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि युवक के गले में निशान मिले हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed