{"_id":"5a9c548a4f1c1b692a8b53cb","slug":"152019492914-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने पर केस, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने पर केस, आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/डोईवाला। होली के दिन नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। होली खेलने के बहाने आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की थी। कोतवाली के अंतर्गत केशवपुरी बस्ती निवासी एक महिला ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि होली के दिन उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। केशवपुरी बस्ती निवासी आरोपी डोईवाला होली खेलने के बहाने से उनके घर में घुस आया और उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
उनकी पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी, और शोरगुल करने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि आरोपी डोईवाला से भागने की फिराक में था। सूचना मिलने पर डोईवाला नगर क्षेत्र से पकड़ लिया गया है।