{"_id":"5a931b014f1c1b1d368bc710","slug":"15195903666-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने की व्यापारियों के साथ बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ने की व्यापारियों के साथ बैठक
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
शहर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने रविवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर शहर की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए व्यापारियों के सुझाव भी लिए गए।
कोतवाली में रविवार को आयोजित बैठक में सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने व्यापारियों से शहर की यातायात व्यवस्था चुस्त रखने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की आवाजाही में अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। बैठक के दौरान नो-एंट्री जोन और अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई। सीओ ने व्यवस्था बनाने में व्यापारियों से पुलिस का सहयोग की अपील की। इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा, ललित मोहन मिश्रा, प्रेम कुमार चंदानी, राज कुमार तलवाड़, आशु अरोड़ा, प्रदीप कोहली, अजय गुप्ता, राजेश कुमार, घनश्याम मेहता, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यातायात को सुचारु रखने की कवायद के तहत अब ट्रांसपोर्ट यूनियन और सीएलजी मेंबर्स के साथ बैठक की जाएगी।