{"_id":"5a834bf94f1c1bd04b8b5552","slug":"1518554311131-100-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.100 किलो चरस के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1.100 किलो चरस के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.100 किलो चरस संग महिला तस्कर गिरफ्तार
- महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने 1.100 किलो चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत 1.10 लाख रुपये आंकी जा रही है।
मंगलवार की सुबह पुलिस घमोलो रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक महिला को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। महिला की पहचान गुलशाना पत्नी इकरार निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सहारनपुर क्षेत्र से चरस खरीद कर लाती थी। जिसे सहसपुर और आसपास के क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों को महंगे दाम पर बेचा करती थी। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में महिला से कई नशा तस्करों के संबंध में जानकारी मिली हैं। जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।