{"_id":"5a72267e4f1c1b8c268b7bc7","slug":"151743060419-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद राफ्टिंग गाइड गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ माह बाद राफ्टिंग गाइड गिरफ्तार
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ माह बाद राफ्टिंग गाइड गिरफ्तार
-- मुनिकीरेती में राफ्टिंग के दौरान हुई थी दिल्ली के पर्यटक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग के दौरान मुनिकीरेती में बीते साल पर्यटक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी गाइड को आठ माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक 13 मई 2017 में डी-26, वार्ड नंबर तीन, महरौली, दिल्ली निवासी पर्यटक सुभाष 24 पुत्र बिशन की मुनिकीरेती में राफ्टिंग के दौरान गंगा में गिरने से मौत हो गई थी। सुभाष के पिता ने गाइड पर उतावलेपन में गंगा में राफ्ट पलटने व इससे उनके पुत्र की गंगा में गिरकर मौत होने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मृतक के पिता बिशन के तहरीर पर आरोपी गाइड प्रकाश परिहार पुत्र ज्ञान बहादुर निवासी मुगलीन, ओड़ा, जिला चितौन, नेपाल हाल निवासी मुनिकीरेती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्हू से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी आठ माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।