फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टौंस नदी में मिला कल सिंह का शव

टौंस नदी में मिला कल सिंह का शव

Wed, 17 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
टौंस नदी में मिला कल सिंह का शव
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। 19 नवंबर को शादी समारोह से लापता हुए कल सिंह चौहान (50) निवासी ग्राम कुल्हा का शव मंगलवार की शाम को प्लासू गांव के समीप टौंस नदी से बरामद हो गया। शव बुरी तरह सड़ गल चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।

कल सिंह 19 नवंबर को वह मिनी स्टेडियम त्यूनी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने 22 नवंबर को त्यूनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने एनडीआरएफ के सहयोग से कई दिनों तक नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन काना सिंह का कोई सुराग नहीं लग सका था। कुछ दिन पूर्व परिजन कल सिंह की बरामदगी को लेकर डीजीपी अनिल रतूड़ी से भी मिले थे। मंगलवार की शाम को त्यूनी से सात किमी दूर प्लासू के पास कुछ लोग नदी में मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उनकी नजर नदी किनारे पत्थरों में फंसे शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। उनके भाई काना सिंह ने शव की पहचान कल सिंह के रूप में की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed