फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोवा टूर के दौरान लापरवाही में तीन शिक्षकों को दो-दो साल की सजा

गोवा टूर के दौरान लापरवाही में तीन शिक्षकों को दो-दो साल की सजा

Sat, 18 May 2019 08:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
गोवा टूर के दौरान लापरवाही में तीन शिक्षकों को दो-दो साल की सजा
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

अदालत ने स्कूल के गोवा टूर के दौरान समुद्र में डूबने से हुई दो स्कूली बच्चों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन शिक्षकों को दो-दो साल का कारावास और 60 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। साक्ष्यों के अभाव में प्रधानाचार्य समेत दो को बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी राजपाल सिंह ने 16 नवंबर 2006 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा निखिल राजपुर रोड स्थित स्कॉलर होम में पढ़ता था। अक्तूबर-2005 में स्कूल के बच्चाें को गोवा भ्रमण ले जाना प्रस्तावित था। टूर जाने से पहले वह अपने बेटे को लेने आए थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बेटे को साथ भेजने से मना कर दिया था। गोवा में टूर के दौरान उसके बेटे निखिल और एक अन्य छात्र निशांत की समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। उस समय दो स्कू ली बच्चाें की मौत को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने धारा 304 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम पुनीत कुमार की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरोकारी करते हुए छह गवाह प्रस्तुत किए गए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बच्चों की देखभाल में उपेक्षा बरतने के आरोप में शिक्षक अरुण कुमार, छवि रानी और सुशांत पांडा को दो-दो साल के कारावास और 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि साक्ष्य के अभाव में प्रबंधन से जुड़े अरुण खन्ना और प्रधानाचार्य छाया खन्ना को बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed