फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्लॉट दिलाने के नाम पर ढ़ाई लाख की धोखाधड़ी

प्लॉट दिलाने के नाम पर ढ़ाई लाख की धोखाधड़ी

Sun, 07 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

-- पुलिस ने बापूग्राम की महिला पर दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला में प्लॉट दिखाकर हीरालाल मार्ग निवासी एक महिला से बापूग्राम की महिला ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हीरालाल मार्ग निवासी सुमन अग्रवाल पत्नी भुरुमल अग्रवाल ने रायवाला में प्लॉट के लिए अनीता नौटियाल पत्नी कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल निवासी बीसबीघा, बापूग्राम, ऋषिकेश को बीते 5 अगस्त 2014 को ढाई लाख रुपये दिए थे।

प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए कहने पर अनीता लगातार बहाना बनाती रही। आरोप है कि अनीता नौटियाल ने रकम वापस मांगने पर गाली-गलौच की और पैसे देने से मुकर गई। पुलिस ने शनिवार को पीड़िता सुमन अग्रवाल की तहरीर पर अनीता के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौच व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि आरोपी महिला ने जो प्लॉट रायवाला में सुमन अग्रवाल को दिखाया था, वह पहले ही बिका हुआ था। जिसका पता सुमन को बाद में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed