फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथियों को दुर्घटना से बचाने को रेलवे ट्रैक पर लगाए सेंसर

हाथियों को दुर्घटना से बचाने को रेलवे ट्रैक पर लगाए सेंसर

Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
हाथियों को दुर्घटना से बचाने को रेलवे ट्रैक पर लगाए सेंसर
हाथियों को दुर्घटना से बचाने को रेलवे ट्रैक पर लगाए सेंसर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नए साल में राजाजी के ‘गजराज राजा’ और देश भर के वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों को अब रेलवे ट्रैक पर कटने से बचाया जा सकेगा। इसके लिए डेंजर जोन कासरो से होकर गुजरने वाले ट्रैक के किनारे सेंसर लगाए गए हैं। हाथियों के इसके नजदीक आने पर कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगेगा, जिसके बाद अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। प्रयोग के तौर पर अभी 10 सेंसर लगाए गए हैं। नए साल से यह पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे।
राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर हाथियों के कटने के अब तक करीब 25 मामले सामने आ चुके हैं। बीते वर्ष 2016 में रायवाला में रेलवे ट्रैक पर कटकर एक हाथी की मौत हो गई थी। जबकि इससे पहले 2013 में दो हाथियों की ट्रैक पर कटकर मौत हुई थी। इसके अलावा भी हर दूसरे-तीसरे साल हाथियों के ट्रैक पर कटने के मामले सामने आते रहे हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर अब तक करीब 25 हाथी कटकर मर चुके हैं। हालांकि इस क्षेत्र से रेल के गुजरने के दौरान रेल की गति धीमी रहती है और हाथी संभावित स्थानों पर हॉर्न बजाया जाता है। इसके अलावा पार्क प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से गश्त की जाती है, लेकिन इसके बाद भी हाथियों के ट्रैक पर कटकर मौत के मामले सामने आते रहे हैं। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखकर उन्हें दुर्घटना से बचाया जा सके, इसके लिए वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की ओर से कासरो में सेंसर लगा दिए गए हैं। प्रयोग के तौर पर अभी लगभग एक किलोमीटर के दायरे में इन्हें लगाया गया है। प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
हाथियों के रेलवे ट्रैक में कटने के मामलों को कम किया जा सके इसके लिए रेलवे ट्रैक के किनारे सेंसर लगा दिए गए हैं। हाथियों के इसके नजदीक आते ही रेंज कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगेगा और अलर्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, वन्य जीव प्रतिपालक, राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed