फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निम्न गुणवता के तेल बिक्री पर दो व्यापारियों सहित उत्पादक पर अर्थदंड

निम्न गुणवता के तेल बिक्री पर दो व्यापारियों सहित उत्पादक पर अर्थदंड

Sat, 23 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
निम्न गुणवता के तेल बिक्री पर दो व्यापारियों सहित उत्पादक पर अर्थदंड

विज्ञापन
गोपेश्वर। अपर जिला मजिस्ट्रेट ईला गिरी की अदालत ने निमभन गुणवत्ता का तेल बेचने पर नगर के दो व्यवसायियों सहित तेल उत्पादक कंपनी पर कुल चार लाख का अर्थदंड लगाया।

मामला वर्ष 2015 का है। मामले में तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश राणा ने निरीक्षण के दौरान गोपेश्वर नगर के बिष्ट प्रोविजनल स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया था और परीक्षण के लिए भेजा था। परीक्षण में तेल बेचने के लिए निम्न गुणवत्ता का पाया गया। इस पर खाद्य पूर्ति अधिकारी ने तेल के सप्लायर सेमवाल ट्रेडर्स गोपेश्वर व भारत एग्रो आयल प्राइवेट लिमिटेड सिखेरा रोड, मोदीनगर, गाजियाबाद, यूपी से भी तेल के नमूने लिए। इनकी जांच भगवानपुर रुड़की और रुद्रपुर की लैब में कराई गई। जांच में नमूनों को निम्न गुणवत्ता वाला पाया गया। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बिष्ट प्रोविजन स्टोर पर 5 हजार, सेमवाल ट्रेडर्स को 10 हजार तथा भारत एग्रो आयल प्रा.लि पर चार लाख का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed