फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

24 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
24 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने 24 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसका एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है।

शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ 10 बजे पुलिस कुल्हाल चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों को हिमाचल की ओर से बोलेरो पिकअप (एचआर 65ए-6983) आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन विकासनगर की ओर दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों को पता चला कि वाहन में शराब थी, जिसे लाइन जीवनगढ़ में लक्ष्मण सिंह जोशी के घर पर उतारा जा रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारा। पुलिस को देख लक्ष्मण सिंह जोशी फरार हो गया, जबकि चालक जसमेर सिंह निवासी ग्राम रामपुरा थाना इंद्री जिला करनाल, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चंडीगढ़ ब्रांड की शराब बरामद हुई। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि दोनों पहले भी कई बार शराब की तस्करी कर चुके हैं। वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल अरविंद चौधरी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर शमशेर अली, सिपाही मैराज आलम, गीतम सिंह, सचिन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed