फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जाटब बस्ती में दोनो पक्षों में मारपीट

जाटब बस्ती में दोनो पक्षों में मारपीट

Fri, 15 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी
विज्ञापन

-- जाटव बस्ती में शराब बिक्री को लेकर खूब हुआ हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। जाटव बस्ती में शराब बिक्री को लेकर दो पक्ष बुधवार देर रात आपस में भिड़ गए। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कोतवाली लाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बृहस्पतिवार को एक पक्ष के लोगों ने फिर से कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बस्ती में दो पक्षों में किसी बात को लेकर बीते बुधवार की देर रात झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया, जहां उनके बीच आपसी सहमति के बाद समझौता हो गया। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह फिर से एक पक्ष कोतवाली पहुंचा और दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। सूत्रों के मुताबिक बस्ती में शराब बिक्री को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के घर पर कई युवकों ने पथराव भी कर दिया। हंगामे के चलते बस्ती में रात भर दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

झगड़े को लेकर बृहस्पतिवार सुबह भी बस्ती के लोग सहमे नजर आए। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद का मामला कोतवाली आया था। इस बीच उनमें सहमति बन गई थी। किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed