फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मृतका के भाई ने जताई हत्या की आशंका

विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मृतका के भाई ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 14 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मृतका के भाई ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
पीपलकोटी। दशोली ब्लॉक के स्यूंण गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव छत की रेलिंग से रस्सी के सहारे लटका मिला। मामले में विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक विवाहिता के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

सलूड़ डुग्रा निवासी भवान सिंह की पुत्री पूजा का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व स्यूंण गांव निवासी सुरजीत राणा के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को सुरजीत और अन्य लोग दोपहर के समय घर से बाहर थे। जब सुरजीत सिंह दोपहर दो बजे घर पहुंचा तो पूजा का शव रस्सी से छत की रेलिंग से लटका मिला। सुरजीत ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और मृतका के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने रस्सी काटकर शव उतारा। मृतका का भाई संदीप स्यूंण गांव पहुंचा और उसने चमोली तहसील को घटना की सूचना दी। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ उप राजस्व निरीक्षक व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में परिजनों से पूछताछ की। संदीप ने पूजा के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि अभी मृतका के परिजनों ने मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed