{"_id":"59eccdd84f1c1b98678b6df0","slug":"150869149218-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगुलर पुलिस को सौंपी हत्या के मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेगुलर पुलिस को सौंपी हत्या के मामले की जांच
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। डडोली गांव निवासी जगदीश सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में जिला प्रशासन ने जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। परिजनों को अब मामले का जल्द खुलासा होने की उम्मीद जगी है।
19 सितंबर को ग्राम पंचायत खांकरा के फतेहपुर गांव के खेतों में एक क्षत-विक्षत शव मिला था। तब राजस्व पुलिस ने शव रुद्रप्रयाग भेज दिया था। डडोली गांव निवासी प्रेम सिंह, गोविंद सिंह और गुमान सिंह ने शव की पहचान अपने छोटे भाई जगदीश सिंह के रूप में की थी। परिजनों ने अपने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले के जांच की मांग की थी। अब डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मामले की जांच राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। डीएम ने कहा कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।