{"_id":"598ca1754f1c1bcd0f8b46d7","slug":"15023886056-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग अलग समुदाय के लोगों में मारपीट, पांच का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अलग अलग समुदाय के लोगों में मारपीट, पांच का चालान
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोड में पानी भरने को लेकर हुई मारपीट में अलग-अलग समुदाय के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। रानीपुर पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है। जहां उन्हें मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुलोक कालोनी की है। पुलिस के मुताबिक बीते कुछ दिन पहले कालोनी में पानी की लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद गड्डे तो भर दिए गए थे, लेकिन पक्की रोड नहीं बनाई गई थी। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से विष्णुलोक कालोनी का पानी पास में सटे अहबाब नगर में आने लगा। अहबाब नगर निवासी लोग विष्णुलोक कालोनी पहुंच गए। जहां दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग पहुंचे और मारपीट शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को कोतवाली ले आई। मामला अलग- अलग समुदाय के बीच बढ़ता इससे पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसएसआई मनोहर भंडारी ने बताया कि एक पक्ष के वशिष्ट पासवान पुत्र दशरथ और चंद्रदेव पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासीगण विष्णुलोक कालोनी और दूसरे पक्ष के नदीम पुत्र नसीर, मुशरद पुत्र मंगता, जाहिद पुत्र यासीन निवासीगण अहबाब नगर का शांतिभंग में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।