{"_id":"598ca1734f1c1b7b188b4688","slug":"150238860310-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई ने पत्नी को गंगा में दिया धक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई ने पत्नी को गंगा में दिया धक्का
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रेम प्रसंग के चलते सीआईएसएफ के एएसआई ने अपनी पत्नी को हरिद्वार-देहरादून स्थित केबल पुल से धक्का दे दिया। पुलिस महिला की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।
पुलिस के मुताबिक सचिन पुत्र कश्मरी निवासी जिंद हरियाणा सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर दिल्ली डोमेस्टिक एयरपोर्ट में तैनात है। बुधवार शाम को वह अपनी पत्नी नीशू के साथ हरिद्वार पहुंचा था। दोनों खड़खड़ी स्थित श्रीहरि होटल में ठहरे। रात तीन बजे पति पत्नी दोनों घूमने के लिए निकले। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर स्थित केबल पुल पर सचिन ने अपनी पत्नी नीशू को गंगा में धक्का दे दिया। सचिन बृहस्पतिवार सुबह हरकी पैड़ी पुलिस चौकी पहुंचा और पत्नी नीशू की तलाश करने के लिए बोलने लगा। उसने हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी डीएस रावत को बताया कि रात तीन बजे हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करते समय उसकी पत्नी का पांव फिसल गया और वह गंगा में बह गई। पुलिस यह सुन सकते में आ गई। सचिन के बताए समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस खड़खड़ी स्थित होटल पहुंची और जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के आगे सचिन का झूठ टिक नहीं पाया और उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। उसने स्वीकारा कि रात तीन बजे केबल पुल से पत्नी को गंगा में उसने ही धक्का दिया है। इसकी वजह पत्नी का उसके प्रेम प्रसंग के बीच में कांटा बनना बताया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक पत्नी की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर महिला के पिता विषम निवासी भीमाणी हरियाणा हरिद्वार पहुंच चुके है। देर शाम तक मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया हुआ है। नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पति ने धक्का देने की बात स्वीकार की है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रात को दूसरे कमरे में जाकर ठहरा
सचिन के दो कमरे लिए हुए थे। पत्नी को धक्का देने के बाद वह श्रीहरि होटल में नही गया बल्कि रेस्टिंन होटल में जाकर रुक गया। पुलिस को दो होटल में रूम लेने की बात हजम नहीं हुई। जिसके बाद घटना का राज खुल गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए कई बार उसे मारने का प्रयास कर चुका है। दो माह पहले भी हरिद्वार आकर उसने कोशिश की थी, लेकिन उस समय वह धक्का नहीं दे पाया था।
गांव की रहने वाली है प्रेमिका
सचिन की प्रेमिका हरियाणा की ही रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जिसका पत्नी को भी पता चल गया था। जिसके बाद पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अब पुलिस यह इस बात का पता लगा रही है कि आखिर इस पूरे मामले में प्रेमिका का तो हाथ नहीं है। दोनों पति पत्नी की शादी बीते वर्ष दिसंबर में हुई थी।