{"_id":"598a140c4f1c1b896c8b4ac0","slug":"150222133010-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे की पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे की पुलिस से की शिकायत
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर परेशान करने वाले युवक की पुलिस से शिकायत
-- युवक पर फोन पर महिला बनकर अश्लील बातें करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नगर की दो छात्राओं ने एक सिरफिरे युवक के खिलाफ फोन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कोतवाली पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत की है हालांकि, पुलिस ने इस तरह के किसी भी मामले से इंकार किया है। क्षेत्र के गंगानगर और बनखंडी निवासी दो छात्राओं ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। युवक ने पहले लड़की की आवाज बनाकर उनसे बात की। इसके बाद वह बार-बार कॉल कर परेशान करने लगा। समझाने के बाद युवक नहीं माना। इसके बाद उसने वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। कई बार अश्लील बातें भी की। जब छात्राओं ने अपने फोन पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी युवक ने उनसे दूसरे नंबर से कॉल करनी शुरू कर दी। इसके बाद भी कई दफा समझाने के बाद जब वह नहीं माना तो परेशान होकर छात्राओं को पुलिस से शिकायत करनी पड़ी। उधर कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आता है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।