{"_id":"5c759ad8bdec22270200e8a9","slug":"141551211224-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी के घर चोरी के आरोप में एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी कर्मचारी के घर चोरी के आरोप में एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अकाउंटेंट जनरल दफ्तर के कर्मचारी के घर से चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई हीरा जड़ित अंगूठियों समेत लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कैंट कोतवाली नदीम अतहर ने बताया कि अकाउंटेंट जनरल आवासीय कॉलोनी निवासी मनीष श्रीवास्तव रोज की तरह सोमवार को ड्यूटी गए थे। शाम को लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। इसके अलावा लॉकर से कीमती जेवरात आदि गायब थे। सूचना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारियों के आधार पर खोजबीन की गई तो एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के बारे में पता चला। इसी आधार पर मंगलवार को चेकिंग की गई तो एक मोटरसाइकिल सवार को कौलागढ़ में रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार निवासी निंबूवाला बताया। तलाशी में उसके कब्जे से हीरे की दो अंगूठियां, सोने का एक मांग टीका, लॉकेट, चेन और चांदी के दर्जनों जेवरात बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी राजकुमार कुछ साल पहले ओएनजीसी के आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में तैनात था। वहां किसी विवाद के चलते उसे निकाल दिया गया था।