{"_id":"5c33b484bdec2256cb724ed9","slug":"141546892420-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खुद का खाता ट्रांसफर कराने के बाद दूसरे खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ एसबीआई नेशविला रोड शाखा के प्रबंधक ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रबंधक अनिल कुमार भाटिया की तहरीर पर संजीव कुमार निवासी बकराल वाला (मूल निवासी चकराता) के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि संजीव ने बीते 13 जुलाई को सोलन (हिमाचल प्रदेश) के अपने खाते को नेशविला रोड शाखा में ट्रांसफर कराया था। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने उनके खाते को चालू करने के लिए पैन कार्ड से लिंक करना चाहा। इस प्रक्रिया में पता चला कि यह खाता साबन बाजार लुधियाना शाखा से लिंक है। जबकि आरबीआई के नियमोें के अनुसार एक ग्राहक का एक बैंक में एक श्रेणी का एक ही खाता हो सकता है। संजीव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका दूसरा खाता पूर्व में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में था। जबकि बैंक ने जांच की तो पता चला कि उनका ऐसा कोई खाता नहीं था। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने ट्रांसफर कराए गए खाते का मसूरी जाकर एटीएम जारी करा लिया। इसके तत्काल बाद ही उन्होंने 1.52 लाख रुपये उससे निकाल लिए। बैंक अधिकारियों ने पैसे वापस मांगे तो आनाकानी करने लगा। इस आधार पर अब उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी।