फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले को खदेड़ा

छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले को खदेड़ा

Thu, 29 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ने छेड़छाड़ करने वाले को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

स्कूल से साइकिल लेकर घर लौट रही एक छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने रोककर छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा ने साहस दिखाते हुए अपनी चप्पल निकाल ली और युवकों को खदेड़ दिया। युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ली।

खानपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल में आठवीं में पढती है। बृहस्पतिवार को छात्रा स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। सैदाबाद गांव के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे रोका। घबराई छात्रा अनियंत्रित होकर साइकिल समेत गिर गई। इसके बाद बाइक सवारों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने साहस दिखाते हुए चप्पल लेकर दोनों को दौड़ा लिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी पहुंचे। लोगों को आता देख युवक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। छात्रा के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बाइक के नंबर के आधार पर दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed