फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मशीनों से होगी वाहनों की जांच

मशीनों से होगी वाहनों की जांच

Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मशीनों से होगी वाहनों की जांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

यातायात निदेशक केवल खुराना की अध्यक्षता में बुधवार को यातायात निदेशालय में शहर के बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें प्रदूषण की रोकथाम के लिए फिटनेस फेल वाहनों को सीज करने, वाहनों की मशीनों से जांच करने और शौचालयों का निर्माण करने पर सहमति बनी।
गति फाउंडेशन के अनूप नौटियाल ने कहा कि उनकी टीम ने आईएसबीटी और घंटाघर पर वायु प्रदूषण मापक यंत्र से वायु प्रदूषण की जांच की। प्रदूषण तय मानकों से बहुत अधिक पाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में बाद वायु प्रदूषण अन्य राज्यों के प्रमुख प्रदूषित शहरों की अपेक्षा शीर्ष पर आ गया है। जिसका प्रमुख कारण वाहनों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि, पुराने एवं अनफिट वाहनों के संचालन एवं सार्वजनिक, पार्किंग स्थलों पर सार्वजनिक शौचालयों का कम होना है। सर्वे में यह भी पाया गया की पार्किंग, सार्वजनिक स्थलों पर बनाए गए शौचालय गंदे हैं एवं जिनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद निर्णय लिया गया कि पहले चरण में देहरादून शहर में सभी पार्किंग स्थलों पर शौचालय विकसित किए जाएंगे। सुलभ संस्था के सहयोग से कार्य शुरू कराया जाएगा। चौराहों एवं सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह रखी गई निर्माण सामग्री रेत, बजरी को चार दिन के अंदर सड़क से हटाया जाएगा। इसके लिए लोनिवि अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि कि फिटनेस फेल और बिना परमिट संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यातायात निदेशक ने कहा कि भविष्य में यातायात पुलिस एवं यातायात निदेशालय की टीम द्वारा प्रदूषण उत्सर्जन करने वाले वाहनों की मशीनों से चेकिंग करेगी। प्रदूषण उत्सर्जन करने वाले वाहनों के साथ-साथ गलत प्रदूषण प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले केंद्रों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। गोष्ठी में आरटीओ सुधांशु गर्ग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed