{"_id":"5a775d9b4f1c1ba0268b8531","slug":"141517772187-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे मार्केट में चला निगम का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संडे मार्केट में चला निगम का डंडा
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
तिब्बती मार्केट के पास लगने वाले संडे मार्केट में रविवार को अवैध फड़ लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवार्ठ की। टीम ने अवैध फड़ लगाने वालों का एक ट्रक सामान जब्त किया। निगम की कार्रवाई से अवैध फड़ लगाने वालों में हड़कंप मच रहा।
रविवार को भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप के नेतृत्व में नगर निगम की टीम तिब्बती मार्केट पहुंची। यहां उन्होंने अवैध रूप से फड़ लगाने वालों के सामान जब्त करने शुरू कर दिए। जिससे उनमें अफरातफरी मच गई। टीम ने करीब एक ट्रक माल जब्त किया। कई दुकानदार तो बगैर दुकान लगाए ही वापस लौट गए। अवैध फड़ लगने के चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भूमि कर अधीक्षक ने कहा कि अवैध फड़-दुकान लगाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
..........................
तिब्बती मार्केट के पास लगती हैं 270 दुकानें
नगर निगम की ओर से तिब्बती मार्केट के पास संडे मार्केट में 270 दुकानें लगती हैं। वहीं, करीब इतनी की संख्या में अवैध फड़ भी लगते हैं। जिससे निगम को सालाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिसे देखते हुए निगम ने अवैध फड़ के खिलाफ अभियान शुरू किया है।