{"_id":"5a469cf24f1c1b0b788b58eb","slug":"141514577138-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी रुड़की के प्रधानाचार्य जंगवीर नेगी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआईसी रुड़की के प्रधानाचार्य जंगवीर नेगी निलंबित
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी रुड़की के प्रधानाचार्य जंगवीर नेगी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजकीय इंटर कालेज, रुड़की के प्रधानाचार्य जंगवीर सिंह नेगी को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में सचिव विद्यालय शिक्षा डॉ. भूपेंदर कौर औलख की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर पर मंत्री ने प्रधानाचार्य के निलंबन के आदेश किए थे। इस पर सचिव ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया है।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नौ दिसंबर को राजकीय इंटर कालेज, रुड़की का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी, हरिद्वार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि अधिकांश छात्र स्कूल बैग लिए परिसर में घूम रहे हैं। कक्षाओं में छात्र और अध्यापक मौजूद नहीं थे। इसके अलावा कालेज परिसर में गंदगी फैली हुई थी।
कालेज में अभिलेखों का रख-रखाव ढंग से नहीं किया जा रहा था। उपस्थिति पंजिका में शाम तीन बजे तक अनुपस्थित रहे शिक्षकों का अंकन नहीं किया गया था। कालेज की बायोमैट्रिक मशीन खराब पड़ी हुई थी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भी गायब रहे। प्रधानाचार्य का कक्ष अव्यवस्थित था और निशुल्क वितरित की जाने वाले पुस्तकें अव्यवस्थित ढंग से रखी गई थीं। कालेज में पंजीकृत छात्रों की संख्या 877 है, लेकिन 503 छात्र ही उपस्थित थे। स्थिति पर शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और प्रधानाचार्य के निलंबन का आदेश कर दिया।